एनआईए अधिकारी एस.के. सिंह को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक, परिवारजनों व शुभचिंतकों में हर्ष

एनबीडी नई दिल्ली,

हमारे पारिवारिक मित्र एवं नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) के वरिष्ठ अधिकारी श्री एस.के. सिंह को आज नई दिल्ली में उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी निष्ठा, कार्यकुशलता और देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रति समर्पण का प्रमाण है।

गौरतलब है कि श्री सिंह को इससे पूर्व वर्ष 2022 में ‘होम मिनिस्टर मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन’ से भी नवाज़ा जा चुका है। इसके अलावा उन्हें डायरेक्टर जनरल का डिस्क एंड रोल सिल्वर (2021) तथा वर्ष 2025 में डायरेक्टर जनरल का डिस्क एंड रोल गोल्ड मेडल भी प्राप्त हुआ है।

उनकी इन उपलब्धियों से परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों में अत्यंत प्रसन्नता का माहौल है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ देश सेवा में और भी उत्कृष्ट व उल्लेखनीय योगदान देते रहेंगे।

श्री एस.के. सिंह को इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo