एड. रवि व्यास की ललकार, भाजपा अबकी बार 70 पार

एनबीडी भायंदर,

मीरा भायंदर महापालिका चुनाव का बिगुल बज चुका है। 40 महीना बाद 15 जनवरी को होने जा रहे चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों में जोश और उत्साह देखा जा रहा है। यहां के कुल 24 प्रभावों में रहने वाले 8.19 लाख मतदाता 95 पार्षदों को चुनने वाले हैं। भाजपा की गढ़ कहे जाने वाले मीरा भायंदर शहर में 48 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास अभी से चुनाव परिणाम को लेकर आत्मविश्वास से भारी दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उन्होंने साफ कह दिया है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी के 70 से अधिक प्रत्याशी शानदार जीत हासिल कर नगरसेवक बनेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदेश के विकास और जनता के विश्वास की दिशा में किए गए अभूतपूर्व कार्यों को देखते हुए यहां के लोग पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में खड़े दिखाई दे रहे हैं। एडवोकेट व्यास ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह से समर्पित भावना के साथ लोगों के बीच में काम कर रहे हैं। यही कारण है कि भाजपा की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo