ऋषि जमदग्नि पार्क का उद्घाटन करने के लिए नितिन गडकरी ने दी सहमति

एनबीडी जौनपुर,

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री एवं जौनपुर लोक सभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह एवं बदलापुर के विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने मुलाकात की।
इस मौके पर गड‌करी ने मार्च अथवा अप्रैल में किसी तिथि पर जौनपुर में बन रहे ऋषि जमदग्नि पार्क के उद्‌घाटन के लिए बतौर मुख्य अतिथि आने की सहमति दी। उन्होंने इन नेताओं को आश्वस्त किया कि एनएचएआई द्वारा जनपद जौनपुर में चल रही लगभग पांच हजार करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं के उद्‌घाटन एवं शिलान्यास के लिए जौनपुर में होने वाले कार्यक्रम में स्वयं उपस्थित रहने का आश्वासन दिया। सड़क परिवहन मंत्री ने जौनपुर की दो प्रमुख सड़‌कों मछलीशहर से बरईपार तेजी बाजार कलिंजरा तक जो दो राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने का कार्य करता है, एवं प्रयागराज गोरखपुर मार्ग बाया मुंगराबादशाहपुर सुजानगंज बद‌लापुर शाहगंज को चौड़ीकरण करने के लिए श्री सिंह एवं श्री मिश्र की मांग पर अपनी तरफ से इसे पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo