भारत की बेटियों ने देश का नाम रोशन किया : कृपाशंकर सिंह

एनबीडी मुंबई,

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर इतिहास रचा है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि भारत की बेटियों ने देश का नाम रोशन किया। देश आज हर क्षेत्र में अभूतपूर्व तरक्की कर रहा है। उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने कहा कि विश्व विजय का पताका फहराने वाली महिला क्रिकेट टीम पर संपूर्ण देशवासियों को गर्व है। मीरा भाईंदर के भाजपा नेता सुरेश सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया में बज रहे भारत के विजय डंका के बीच यह एक बड़ी उपलब्धि है।

नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे ने कहा कि महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि आज भारत की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह देश की गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo