महाराष्ट्र के बाढ़ पीड़ितों के लिए संजय सिंह ने की 2 लाख रुपए की मदद

एनबीडी मुंबई,

महाराष्ट्र में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए लोग लगातार आगे आ रहे हैं। उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष, उद्योगपति तथा समाजसेवी संजय कमला शंभूनाथ सिंह ने कल मुख्यमंत्री निवास, वर्षा बंगले पर जाकर देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और दो लाख रुपए की निधि चेक द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में भेंट की।

महाराष्ट्र के अभूतपूर्व विकास के लिए मुख्यमंत्री को बधाई तथा दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo