एनबीडी अयोध्या,
अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की 2 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक अयोध्या के भवदीय पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय अध्यक्ष वी. एस. निरंजन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें 19 राज्यों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने छत्रपति शिवाजी महाराज, राजर्षि शाहूजी महाराज एवं लौहपुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, मध्य प्रदेश के मंत्री लखन सिंह पटेल, सांसद विजय बघेल, सांसद लता वानखेड़े, गुजरात के पूर्व मंत्री गोवर्धन भाई झड़फिया समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
बैठक में वक्ताओं ने समाज की युवा पीढ़ी से राजनीति, समाजसेवा, व्यापार, पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया तथा जातिगत जनगणना 2026 में “कूर्मि” को जाति व उपजाति दोनों कॉलम में दर्ज कराने पर जोर दिया।
महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार समेत विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगला राष्ट्रीय महिला सम्मेलन सागर (म. प्र.) में सांसद लता वानखेड़े के नेतृत्व में तथा युवा सम्मेलन महाराष्ट्र में संजय पाटील व प्रमोद ठोम्बे पाटील की अगुवाई में आयोजित होगा।
