एनबीडी गधियाँवा,
पट्टी स्थित ग्रामसभा गधियाँवा में 10 अगस्त को वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी श्री अविनाश पांडेय जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर भव्य नि:शुल्क छतरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ग्रामवासियों, बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण एवं श्री पांडेय जी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाओं के साथ हुई। आयोजन के अंतर्गत वर्षा ऋतु को देखते हुए सैकड़ों छतरियों का वितरण किया गया, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामवासियों ने इस पहल को सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

आयोजक श्री दिनेश कुमार पांडेय ने कहा कि श्री अविनाश पांडेय जी न केवल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान रखते हैं, बल्कि समाज सेवा में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने उन्हें फूलमालाओं से स्वागत कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने इस आयोजन के लिए आयोजक एवं श्री पांडेय जी के प्रति आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे, जिससे समाज में आपसी सहयोग और सद्भावना को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा मुंबई महानगर में भी कार्यक्रम के माध्यम से जन्मदिन मनाया गया,
