मुंबई उपनगर के अर्जुन रेड्डी अलुगुवेली ने जीता राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिताब

एनबीडी मुंबई,

नांदेड़ में आयोजित योनिक्स सनराइज द्वितीय अंडर-19 राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में मुंबई उपनगर के 16 वर्षीय अर्जुन रेड्डी अलुगुवेली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में अपने ही शहर के आर्यन तलवार को सीधे सेटों में 21-16, 21-16 से हराया।

अर्जुन की इस जीत ने न केवल मुंबई उपनगर को गौरवान्वित किया है, बल्कि राज्य स्तर पर उनकी प्रतिभा को भी साबित किया है। वर्तमान में अर्जुन हैदराबाद स्थित भास्कर बाबू बैडमिंटन अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं, जहां वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारियों में जुटे हैं।

उनकी यह उपलब्धि युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने वाली है और आने वाले समय में अर्जुन देश का नाम रोशन करने की क्षमता रखते हैं।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo