भायंदर और भिवंडी के पुलिस स्टेशनों में हुआ वितरण
एनबीडी मीरारोड,
मुंबई की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था परोपकार की ओर से 20 जून से 28 जून 2025 के बीच मुंबई, भायंदर और भिवंडी के विभिन्न पुलिस स्टेशनों और ट्रैफिक हवलदारों को लगभग एक हजार रेनकोट वितरित किए गए।
इस सेवा कार्य का आयोजन संस्था के अध्यक्ष राम किशोर दरक एवं मंत्री विनय गोपीनाथ मिश्र की देखरेख में संपन्न हुआ। संस्था की टीम ने विभिन्न पुलिस थानों में जाकर व्यक्तिगत रूप से यह वितरण सुनिश्चित किया।
एल.टी. मार्ग पुलिस स्टेशन में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सचिन तडखे सहित कई पुलिसकर्मी और परोपकार संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संस्था ने वर्षा ऋतु में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को आसान बनाने के उद्देश्य से यह पहल की, जिससे उन्हें भीगने से बचाकर स्वास्थ्य की सुरक्षा की जा सके।