लखनऊ में 10 जून को श्री हनुमान महराज का होगा भव्य महाभंडारा

JSS फाउंडेशन के चेयरमैन श्री जगदम्बा प्रसाद तिवारी ने किया स्नेहिल आमंत्रण

एनबीडी लखनऊ ,

धार्मिक परंपरा और सेवा भावना के पवित्र समागम के रूप में JSS फाउंडेशन के चेयरमैन श्री जगदम्बा प्रसाद तिवारी के सौजन्य से आगामी 10 जून (मंगलवार) को लखनऊ के गोमती नगर स्थित विनम्र खण्ड में विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास को तप, दान और सेवा के लिए विशेष रूप से पुण्यकारी माना गया है। इसी क्रम में यह आयोजन सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक ऊर्जा के विस्तार का माध्यम बनेगा।

कार्यक्रम विवरण:

तिथि: 10 जून 2025 (मंगलवार)

समय: दोपहर 1:00 बजे से प्रभु इच्छा तक

स्थान: 1/353 B, विनम्र खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ

आयोजक: श्री जगदम्बा प्रसाद तिवारी

(चेयरमैन, JSS फाउंडेशन)

इस अवसर पर श्री तिवारी ने बताया,

“ज्येष्ठ माह केवल तप का नहीं, सेवा और आत्मिक शुद्धि का भी अवसर है। हमारे प्रयास का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग प्रभु चरणों से जुड़ें, और प्रसाद स्वरूप अन्न सेवा का लाभ प्राप्त करें। आप सभी सपरिवार पधारें — यही हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद होगा।”

आयोजन में लखनऊ के नागरिकों के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता अपेक्षित है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से निवेदन किया है कि वे समय पर पधार कर आयोजन की शोभा बढ़ाएं।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo