विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 8 जून को ‘हरित पर्यावरण’ पर होगा भव्य कार्यक्रम

प्रकृति के प्रहरी” बनकर जागेगा समाज — JSS फाउंडेशन अध्यक्ष

एनबीडी मुंबई,

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 8 जून 2025 को नेहरू विज्ञान केंद्र, मुंबई में एक विशेष आयोजन किया जा रहा है, जिसमें “स्वच्छ और हरित पर्यावरण की सतत विकास में भूमिका” विषय पर चर्चा की जाएगी। इस कार्यक्रम का आयोजन JSS फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है, जो पर्यावरण, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय एक प्रतिष्ठित संस्था है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे पद्म भूषण डॉ. जे. बी. जोशी, कुलपति – इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सुदीप गुप्ता, निदेशक – टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई एवं आमंत्रित वक्ता डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, पूर्व उपनिदेशक – CDRI, लखनऊ शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में “कवि सम्मेलन एवं प्रतिष्ठा सम्मान–2025” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सुभाष काबरा, मुकेश गौतम, गौरव शर्मा और संजय बंसल जैसे लोकप्रिय कवि अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का समापन रात्रि भोज के साथ होगा।

JSS फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री जगदम्बा तिवारी ने इस अवसर पर कहा,“स्वच्छ और हरित पर्यावरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि यह हमारी जिम्मेदारी है। हमें भावी पीढ़ियों के लिए एक टिकाऊ भविष्य सुनिश्चित करना है। यह आयोजन इसी जागरूकता का सशक्त माध्यम बनेगा। JSS फाउंडेशन का उद्देश्य है कि समाज केवल सुनने और देखने तक सीमित न रहे, बल्कि पर्यावरण के प्रहरी बनकर सामने आए।”

इस भव्य आयोजन का मंच होगा – नेहरू विज्ञान केंद्र ऑडिटोरियम, वर्ली, मुंबई, जो भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन कार्यरत एक प्रतिष्ठित संस्था है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo