एनबीडी मुंबई,
मुंबईवासियों के लिए एक दुर्लभ और पुण्यदायी अवसर — 11 जुलाई 2025, शुक्रवार को श्री परशुराम फाउंडेशन द्वारा एक अद्भुत आध्यात्मिक आयोजन का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
भिवंडी के गणगांव स्थित श्री बाणगंगा श्री बालाजी मंदिर में होने वाला यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि श्रद्धा, शक्ति और सामूहिक भक्ति का महापर्व है।

मुख्य आकर्षण:
देवाधिदेव महादेव के दिव्य रुद्राभिषेक महामहोत्सव सवा लाख श्री हनुमान चालीसा का अखंड पाठ — जन-जन की आस्था की शक्ति 51000 लीटर दूध, 11000 लीटर दही एवं 21000 लीटर गंगाजल से होगा भव्य रुद्राभिषेक 108 विघ्नहर्ता गणेश अभिषेक – हर बाधा से मुक्ति का आह्वान
अन्य विशेष आयोजन:
श्री शिव महापुराण कथा प्रसंग: संध्या 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रसाद वितरण: दोपहर 12 बजे से रात्रि 11 बजे तक
इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालु परिवार सहित आमंत्रित हैं।
आप भी बनिए 1 लीटर दूध का दान देकर इस पुण्य पर्व का हिस्सा।
यजमान बनने या सेवा में भाग लेने हेतु संपर्क करें:
श्री गिरीश मिश्रा, अध्यक्ष, श्री परशुराम फाउंडेशन
📞 09919911703, 09919913602
आइए, इस श्रावण मास में शिवभक्ति की गंगा में डुबकी लगाएँ और पुण्य कमाएँ।

