एनबीडी पट्टी,
हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पट्टी नगर के अन्नपूर्णा मैरिज हॉल में गांव लहरिया और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा एक भव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी श्री तनवीर अहमद जी, पुलिस उपाधीक्षक श्री मनोज रघुवंशी जी, प्राचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्री अखिलेश पांडेय जी, सहायक चिकित्साधिकारी श्री नीरज सिंह जी, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल जी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल सिंह जी, महामंत्री प्रमोद सिंह जी, श्री राजेश पांडेय जी, श्री बबलू पांडेय जी, श्री हरकेश पांडेय जी, श्री बुदुल सिंह जी, श्री राकेश सिंह जी, श्री विक्रम सिंह जी, श्री आशीष खंडेलवाल जी, बिंदु पाठक एडवोकेट जी, आचार्य विष्णु जी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के आयोजन में आशीष तिवारी की विशेष भूमिका से ऐतिहासिक सफलता मिली ।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु श्री रंजन त्रिपाठी, श्री बालेंदु भूषण पांडेय, श्री राकेश तिवारी, श्री आशीष तिवारी, श्री बृजेश सिंह, श्री अंकित पांडेय जी सहित सभी उपस्थित सम्मानित पत्रकार साथियों तथा समस्त गणमान्य अतिथियों के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी अविनाश पांडेय जी को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा:
“हिंदी पत्रकारिता समाज की आत्मा है। पत्रकारिता केवल खबर नहीं, जिम्मेदारी भी है — सच को सामने लाने की, और आवाज़ को मंच देने की।”
