एनबीडी पट्टी,
प्रतापगढ़ जनपद के रामकोला, पट्टी क्षेत्र में KF एजुकेशनल ट्रस्ट के अंतर्गत स्थापित KF 100 बेड हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ दिनांक 17 मई 2025, शनिवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ जी ने हॉस्पिटल का उद्घाटन किया।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर मंत्री जी ने क्षेत्रवासियों को एक विशेष सौगात के रूप में एम्बुलेंस सेवा प्रदान की, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा को बल मिलेगा।
विशिष्ट अतिथियों में ब्लॉक प्रमुख पट्टी श्री राकेश कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख मंगरौरा श्री रंजीत प्रताप सिंह, तथा ब्लॉक प्रमुख आसपुर देवसरा श्री कमलाकान्त यादव उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त कोतवाल श्री अरविंद कुमार सिंह, CHC पट्टी अधीक्षक डॉ. जायसवाल, श्री नीरज सिंह, ट्रस्ट के सचिव राजकुमार सिंह, और ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील सिंह समेत कई समाजसेवी व जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम स्थल साई बाबा मंदिर के पीछे, रामकोला, पट्टी पर हुए इस शुभारंभ समारोह में करीब डेढ़ सौ ग्राम सभा के प्रधानगण की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने अस्पताल को क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। KF हॉस्पिटल ने यह स्पष्ट किया कि वह आने वाले समय में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को गाँव-गाँव तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
