एनबीडी मुंबई,
वडाला, मुंबई: एन. के. ई. एस. हाई स्कूल ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का परचम लहराया है। वर्ष 2024-25 की परीक्षा में स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें कुल 135 छात्रों ने भाग लिया। इनमें से 65 छात्रों ने डिस्टिंक्शन के साथ सफलता प्राप्त की, जो स्कूल की शिक्षा गुणवत्ता का प्रमाण है।
छात्र विकास यादव ने 94% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया, वहीं द्वितीय स्थान पर साक्षी सिंह रहीं, जिन्होंने 93.40% अंक हासिल किए। इसके अलावा कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती नितिना शुक्ला ने इस शानदार उपलब्धि पर सभी छात्रों, शिक्षकों और शिक्षिकाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परिणाम न केवल छात्रों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि शिक्षकों के समर्पण और समन्वय का भी प्रतीक है।
श्रीमती शुक्ला के लिए यह परिणाम और भी खास रहा क्योंकि यह उनके कार्यकाल की पहली बड़ी सफलता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने शिक्षकों के साथ मिलकर पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य रखा था, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक हासिल किया।
विद्यालय की प्रबंधन समिति ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरे सेकेंडरी सेक्शन की टीम को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह की सफलता की कामना की। एन. के. ई. एस. स्कूल की यह उपलब्धि वडाला क्षेत्र में शिक्षा का एक नया मानदंड स्थापित करती है।
