एनबीडी मुंबई,
मुंबई भाजपा के प्रवक्ता, उत्तर सामाजिक संस्था के अध्यक्ष और श्री सिद्धिविनायक मंदिर के पूर्व ट्रस्टी उदय प्रताप सिंह का जन्मदिन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जगत से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने उपस्थित होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुंबई और ठाणे दोनों जगहों पर उनके जन्मदिन का भव्य आयोजन किया गया।
उदय प्रताप सिंह ने अपने जन्मदिन की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर में शिवराय के चरणों में नतमस्तक होकर की। इसके बाद उन्होंने संत गाडगे महाराज वसतीगृह में छात्रों के साथ केक काटा और उन्हें उपहार देकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, वरिष्ठ समाजसेवी रामबक्श सिंह, देवनारायण सिंह, रत्नेश सिंह, दिग्विजय सिंह, प्रकाश चौधरी, पवन सिंह, सुधीर सिंह, मनोज गुप्ता, कृष्णकांत कलवार, जिनेंद्र जैन, गोविंद कुलकर्णी और कुशल सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कुर्ला पश्चिम में भी हुआ भव्य आयोजन
कुर्ला पश्चिम स्थित DRV न्यूज कार्यालय में भी उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, समाजसेवी मनोज नाथानी, हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, फिल्म फेडरेशन के अध्यक्ष अशोक दुबे, डॉ. नितेश सिंह, अनिल त्रिवेदी, अनुराग त्रिपाठी, राजकुमार सिंह, जितेंद्र मिश्रा, एड. सोनी श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, अजय शुक्ला, आशीष तिवारी, संजय सिंह, मनोज सिंह, घनश्याम तिवारी, चेतन कोरेगांवकर, पंकज सिंह, राहुल मिश्रा, अमित दुबे, सूर्या ठाकूर, दीपक सिंह, प्रदीप बंड, देवीप्रसाद उपाध्याय, अजीज खान, मोहसिन शेख, सुरेंद्र यादव, रवि ठाकूर, सुरेंद्र सिंह, अनिल दुबे, संतोष दुबे, आदित्य पानसे, राम वर्मा, रामचंद्र मौर्य और मनमोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।
समाज सेवा और राजनीति में अहम योगदान
भाजपा और विभिन्न सामाजिक संगठनों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उदय प्रताप सिंह को उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं। श्री सिद्धिविनायक मंदिर के पूर्व ट्रस्टी के रूप में उन्होंने मंदिर प्रशासन में पारदर्शिता और भक्तों की सुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष प्रयास किए। उनके नेतृत्व में मंदिर में कई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुए, जिससे श्रद्धालुओं को अधिक सुविधाएं मिलीं।
उत्तर सामाजिक संस्था के अध्यक्ष के रूप में भी उदय प्रताप सिंह ने समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उनके प्रयासों से कई योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी हुई हैं।
उनके जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनके जीवन की यह नई वर्षगांठ समाज सेवा और राजनीतिक जीवन में नई ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा बने, ऐसी सभी ने कामना की।