श्रीराम सेवा संस्थान द्वारा आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह

एनबीडी मुंबई,

आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देने वाले पावन रंगों के पर्व होली के उपलक्ष्य में श्रीराम सेवा संस्थान द्वारा नालासोपारा पूर्व के राजनगर सर्कल स्थित आंबेडकर हाल में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए चर्चा-परिचर्चा की गई।

कार्यक्रम में फाग गीत और गीत-संगीत का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध गायक सुशील मिश्र “मासूम”, दीपक पांडेय, खुशबू मिश्रा, अजय मिश्र और उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। उपस्थित गणमान्य लोगों ने इन प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया और कलाकारों को तालियों की गूंज से सम्मानित किया।

समारोह में फूलों की होली खेली गई, जिसमें सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और गले मिलकर भाईचारे का परिचय दिया।

श्रीराम सेवा संस्थान के अध्यक्ष अतुल तिवारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा,

“हमारी संस्था प्रतिवर्ष होली मिलन समारोह का आयोजन करती है, ताकि समाज में आपसी भाईचारा बना रहे। होली हमारी संस्कृति की पहचान है, और इसे आनंदपूर्वक मनाकर हम अपनी परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं।”

इस शुभ अवसर पर अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें कुंवर शैलेन्द्र प्रताप सिंह (चेयरपरसन, NEIDC), विश्वनाथ दीनानाथ (पूर्व एडवाइजर, झारखंड सरकार), ओम प्रकाश दुबे (डायरेक्टर, दुबे मेडिकल कॉलेज), दिनेश त्रिपाठी (शिक्षाविद), विद्याधर मिश्र (उद्योगपति), विनय दुबे (अधिवक्ता, हाई कोर्ट, दिल्ली), आचार्य पवन त्रिपाठी (कोषाध्यक्ष, सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट, मुंबई), प्रमोद मिश्रा (भाजपा नेता), चंद्रकांत मिश्र (भवन निर्माता), मनीष दादा जोशी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, ब्राह्मण सेना), सुरेंद्र मिश्रा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, राघवेंद्र सेवा मंच), प्रमोद उपाध्याय (ब्राह्मण एकता चैरिटी मंच), नागेंद्र तिवारी (संस्थापक अध्यक्ष, उत्तर भारतीय विकास मंच), मिलिंद घरात (पूर्व नगरसेवक, वसई-विरार महानगरपालिका), महेंद्र पाटिल (जिलाध्यक्ष, भाजपा), अभय कक्कड़, संदीप मिश्रा (जिला सचिव, भाजपा वसई-विरार शहर), सुनील सिंह (महामंत्री, उत्तर भारतीय मोर्चा, महाराष्ट्र प्रदेश), संजय पांडेय (महाराष्ट्र प्रदेश सचिव, कामगार अघाड़ी), शीतला प्रसाद तिवारी (निदेशक, यस यस कॉलेज), रामकेश यादव (प्रबंधक, पंचम स्कूल), संतोष शुक्ल (डायरेक्टर, ओम साई एस्टेट), एडवोकेट विवेकानंद पांडेय, राजेश मिश्र (राष्ट्रीय अध्यक्ष, परशुराम सेना), अशोक ओझा, हरीश मिश्र, डॉ. अश्विनी पांडेय, संदीप शुक्ला, भूपेश तिवारी, सुधीर मिश्र एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo