एनबीडी ठाणे,
35वीं महाराष्ट्र राज्य पुलिस खेल स्पर्धा 2025 के अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में कानून और अपराध नियंत्रण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक रेमंड गेस्ट हाउस, ठाणे में संपन्न हुई, जिसमें महाराष्ट्र के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में गृहराज्यमंत्री (शहरे) योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री (ग्रामीण) डॉ. पंकज भोईर, मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव इकबाल सिंह चहल, पुलिस महानिदेशक रश्मी शुक्ला, मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसाळकर, ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे सहित अन्य उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना था। बैठक में विभिन्न मामलों पर चर्चा की गई और सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।