महाशिवरात्रि पूर्व संध्या पर चारकोप में चाबी वितरण: स्व-पुनर्विकास परियोजना का भव्य उद्घाटन

एनबीडी उत्तर मुंबई,

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम चारकोप में स्व-पुनर्विकास परियोजना के अंतर्गत चाबी वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत महाशिवरात्रि के पूर्व संध्या की पवित्रता के बीच हुई, जहां उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक चाबी वितरण की रस्म में भाग लिया। इस आयोजन में दिए गए चाबियाँ उत्तर मुंबई के स्व-पुनर्विकास के संकल्प को साकार करने के प्रतीक के रूप में दी गईं। इस बीच आर्य समाज माटुंगा और श्री दयानंद विद्यालय के चारकोप ट्रस्टी, श्रीमती सुमिता सुमन सिंह जी ने माननीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी का सम्मान किया ।

यह कार्यक्रम न केवल शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा, बल्कि इसने उत्तर मुंबई को उत्तम बनाने के संकल्प को भी मजबूती प्रदान की। उपस्थित लोगों ने डबल इंजन की सरकार के तीन गुना गति से कार्य करने के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ विकास कार्यों में योगदान देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उत्तर मुंबई से एमपी पीयूष गोयल जी, एमएलए योगेश सागर जी, प्रविण दरेकर जी, मुंबई कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मित्र प्रकाश दरेकर जी, स्थानिक नगरसेवक बाला तावड़ेजी, पूर्व नगरसेवक श्रीकांत कवठनकर जी, बाबा सिंह जी, निखिल व्यास जी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo