नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की मनाई गई जयंती

एनबीडी संवाददाता अँधेरी,

अँधेरी स्थित कार्यालय पर नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष टी. एन. दुबे ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके द्वारा युवाओं को प्रेरित करने वाले योगदान पर प्रकाश डाला। संस्था ने युवाओं को सशक्त बनाने, उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को प्रोत्साहित करने के लिए यह आयोजन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक श्री मुरजी पटेल (काका) उपस्थित थे। इस मौके पर दिव्यांग भाई-बहनों को कम्बल वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी गणेश अग्रवाल, नगरसेवक श्री सुरेन्द्र दुबे, रामाश्रय उपाध्याय, सय्यद सलमान, प्रमोद श्यामाचरण पाण्डेय, कामगार नेता विकास तिवारी, एडवोकेट सतीश मिश्रा, समाजसेवी संतोष रहाटे, प्रभाकर शुक्ल, भरत लोवारिया, अविनाश भागवत, शेखर तावड़े, अमित खारवारे, विनय दुबे, संतोष दुबे, प्रशांत चारी, मदन सितप, पंकज मिश्रा, पिन्टू उपाध्याय, मनोज सिंह, गुरुजस यादव, पवन कुमार दुबे, रजाक बिलखिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह आयोजन स्वामी विवेकानंद के दृष्टिकोण को फैलाने और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास था।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo