पूर्व महापौर स्व. आर.आर. सिंह की 87वीं जयंती पर श्रद्धांजलि व माता कि चौकी का आयोजन

87वीं जयंती पर याद किये गये पूर्व महापौर

एनबीडी संवाददाता मुलुंड,

मुंबई के पूर्व एवं प्रथम उत्तर भारतीय महापौर स्व. आर. आर. सिंह की 87वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष माता की चौकी का आयोजन आर. आर. सभागृह, आर. आर. एजुकेशनल ट्रस्ट मार्ग, म्हाडा, मुलुंड पूर्व में हुआ। इस कार्यक्रम में गायक दिलीप सिंह डडवाल ने अपने भजन प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में सर्वदलीय नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सर्व दलों के नेता पूर्व सांसद रमेश दूबे, मनोज कोटक, पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी, मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष पूर्व नगरसेवक बी के तिवारी, सुरेश कोपरकर, गोविन्द सिंह, पूर्व नगरसेवक चंद्रकांत निर्भवने, समिता कांबले, नंदू वैती, कांग्रेस नेता डॉ. बाबूलाल सिंह, किशोर मुंडेकल,केतन शाह,उत्तम गीते, राजेश इंगले,मंगला शुक्ला,मधुकर म्हात्रे, कैलाश पाटील,डॉ. सचिन सिंह, डॉ आर एम पाल,बिजेंद्र सिंह (प्रधान ) ,संतोष सोनावणे,रमेश जायसवाल, भवन निर्माता रामु वर्मा, गोपाल कड़व,अनीश शाह,भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह,बिरजू मुंदडा, विनोद कांबले, मनीष तिवारी,पप्पू जोशी, शिवसेना नेता जगदीश शेट्टी,विनायक घाणेकर, वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, पत्रकार अनिल शुक्ला, पत्रकार व समाजसेवक अविनाश पांडेय,बिपिन पांचाल अन्य प्रमुख हस्तियों ने स्व. आर. आर. सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसी तरह धनुषधारी यादव, बिपिन जोशी,आर पी आई नेता प्रकाश लाहितकर महिला कांग्रेस नेता नीता जोशी, बबिता गुप्ता, अमरजीत कौर,त्रिवेणी गोस्वामी,अलका सावला, लक्ष्मी शाह,समाजसेवी डॉ. हरीश सिंह,प्रसन्ना ताथरे, कमलेश यादव, उमेश यादव,बीरेंद्र पाठक, डॉ अमर बहादुर पटेल,चन्द्रवीर यादव,आर.सी. मिश्रा, रमेश यादव,हरिराम वर्मा,एड. लालचंद पटेल,राम अचल पटेल, जीत बहादुर पटेल, शशिकला पटेल, आर. बी. यादव,रामदास सोनावणे,मनोज सिंह, राजेंद्र यादव, अमित जायसवाल उपस्थित होकर आर. आर. सिंह के स्मृतियों को व्यक्त कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया l

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुलुंडवासियों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और माता की चौकी का आनंद लिया, साथ ही महाप्रसाद भी ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में उमेश वाणी, मनीष ठक्कर, विपुल गोगरी, महेश पाटील, शरीफ खान, हीरा भाई मेहता, अनिल सिंह, बाबू चावड़ा, संजय झा और आर. आर. स्कूल, कॉलेज के शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo