वरिष्ठ समाजसेवी का मनाया गया जन्म दिन

एनबीडी संवाददाता अंधेरी,

भारतीय जनता पार्टी के अंधेरी पूर्व के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष रामाश्रय उपाध्याय का शुक्रवार को कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार जन्म दिन मनाया गया। जिसमें तेज तर्रार अधिवक्ता व प्रखर समाजसेवक रविकांत शुक्ला ने उपाध्याय को अनेकों उपहार भेंट कर अपनी तरफ से जन्म दिन की शुभकामनाएं दी। और उन्होंने शुक्ला को आने वाली मनपा चुनाव में वार्ड क्रमांक 80 से चुनाव लड़ने का आशीर्वाद भी दिया। और हर संभव मदत करने का भी भरोसा दिलाया।

उल्लेखनीय है कि प्रखर फाउंडेशन के अध्यक्ष व अधिवक्ता रविकांत शुक्ला द्वारा कई वर्षों से गरीबों, असहायों व जरूरत मन्दों की तरह तरह से मदत की जाती रही है। और अपने सामाजिक कार्यो एवं वार्ड 80 की देवतुल्य जनता की जोरदार मांग पर शुक्ला मनपा चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी में लगे हुए हैं। इस मौके पर विनोद तिवारी, राजू तिवारी,वीरेंद्र दूबे व प्रलेश सावंत के अलावा सैकड़ो लोग मौजूद

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo