एनबीडी मुलुंड,
मुलुंड सेवा संघ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संयुक्त पहल पर, नगरसेवक श्री प्रकाश गंगाधरे के सक्रिय मार्गदर्शन में “२७वां विद्यार्थी गुणगौरव समारोह” महाराष्ट्र सेवा संघ, मुलुंड में प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के सम्मान के लिए आयोजित किया गया था जिन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए।

इस समारोह के मुख्य अतिथि बृहन्मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त श्री भूषण गगराणी और ए.बी.पी. माझा के वरिष्ठ संपादक श्री राजीव खांडेकर रहे। उन्होंने छात्रों को प्रमाणपत्र और सम्मानचिन्ह प्रदान करते हुए जीवन में लक्ष्य तय करने और उसके लिए सतत प्रयास करने की प्रेरणा दी। अपने विचारों में उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का महत्त्व बताया।
सिलिका इंस्टिट्यूट की संचालिका श्रीमती कविता रेडकर ने छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन देते हुए उन्हें अपने रुचि और क्षमता के अनुसार सही दिशा चुनने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही जिनमें पूर्व नगरसेविका सौ. समिता कांबळे, उद्यमी सौ. कविता छेड़ा, श्री राजेंद्र अग्रवाल, मुख्याध्यापक श्री प्रसाद कुलकर्णी, श्री के. राजकुमार नाडार, श्री जिगर चंदे, सौ. योजना ठोकळे, सौ. भारती चौधरी, सौ. पूजा सिनारी, सौ. सानिका चव्हाण, सौ. पारुल खत्री, श्री मनीष जोशी, श्री अभिजीत साबळे, श्री सुनील टोपले आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
यह समारोह विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और लगन को सम्मानित करने वाला एक प्रेरणास्पद मंच बनकर उभरा। इस कार्यक्रम ने न केवल विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ करने का भी संदेश दिया।
मुलुंड सेवा संघ द्वारा आयोजित यह सत्कार समारोह शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक सहभाग का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।