विधायक संजय उपाध्याय ने किया वर्तिका फिजियोथैरेपी क्लिनिक का उद्घाटन

एनबीडी मुंबई,

बोरीवली विधानसभा के लोकप्रिय भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने फिजियोथैरेपी चिकित्सा के क्षेत्र में तेजी से लोकप्रिय हो रही वर्तिका फिजियोथैरेपी क्लिनिक की ओल्ड अशोक नगर बिल्डिंग, वजीरा, बोरीवली पश्चिम स्थित नई शाखा का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में स्थानीय नगरसेविका श्रीमती श्वेता कोरेगांवकर, गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ सौरभ सांगोरे, नगर सेविका डॉक्टर शिल्पा सांगोरे, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ दिनेश सिंह, दहिसर मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ मिलिंद तावते उपस्थित रहे। क्लीनिक के संचालक डॉ देवेंद्र चतुर्वेदी तथा डॉ वर्तिका चतुर्वेदी ने समस्त अतिथियों का सम्मान किया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों में गीता मसूरकर, डॉ तन्वी, नेत्रा, दीपाली राजू भैया ,सुनील देवार्त आदि का समावेश रहा। वर्तिका फिजियोथैरेपी क्लीनिक की मुख्य शाखा कांदिवली पूर्व के ठाकुर विलेज में है जहां क्लीनिक को मिल रही लगातार सफलता से उत्साहित होकर दूसरी शाखा खोली गई है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo